फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में दाखिला शुरू, गठित हुआ बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के आईटीआई मैदान स्थित महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य स्तरीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले बच्चों की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। इसके लिए बकायदे कालेज प्रशासन की ओर से 16 सदस्यों का मेडिकल बोर्ड बनाया गया है, जो कालेज पहुंचने वाले बच्चों का मेडिकल चेकअप से लेकर अन्य कागजी कार्रवाई पूरी करने में सहयोग करेगा। हालांकि पहले दिन प्रवेश के लिए बच्चे नहीं आए थे।
विज्ञापन

जनपद को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस करने के साथ डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए शासन द्वारा नगर के आईटीआई मैदान में मेडिकल कालेज स्थापित कराया गया है। यहां विभिन्न विभागों के प्रोफेसरों के अलावा जूनियर चिकित्सकों की तैनाती भी हो चुकी है। ऐसे में बच्चों के प्रवेश लेने की प्रक्रिया अभी शेष थी, जिससे कालेज का संचालन हो सके। प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों की काउंसिलिंग प्रक्रिया भी अब धीरे-धीरे पूर्ण हो चुकी है। कालेज में 100 सीट हैं, जिस पर बच्चों का दाखिला होना है। इधर काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेडिकल कालेज प्रशासन द्वारा 16 सदस्यों की एक टीम का गठन कर मेडिकल बोर्ड बनाया है, जो प्रवेश लेने आए बच्चों का जहां मेडिकल चेकअप करने के साथ उनके कागजी कार्रवाई को पूरा करने में सहयोग करेगा। इस संबंध में कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डा.आनंद मिश्रा ने बताया कि प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए 16 सदस्यों की मेडिकल बोर्ड बनाई गई है। जो मेडिकल चेकअप सहित अन्य कागजी कार्रवाई को पूरा करेंगे। पहले दिन दाखिले के लिए बच्चे नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें