फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: नाले पर बने मकान पर चल रहा प्रशासनिक हथौड़ा, अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू, मौके पर पुलिस बल तैनात

Sun, 03 Nov 2024 07:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में झंडातर स्थित नाले के उपर बने मकान पर हथौड़ा चला और ये कहा गया कि जब तक नाला मिल नहीं जाता तब तक कार्रवाई जारी रहेगी। बताते चले कि प्रशासन ने इस कार्रवाई की सूचना पहले ही दे 
विज्ञापन
अतिक्रमण की कार्रवाई चल रहा हथौड़ा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में प्रशासनिक टीम का हथौड़ा चलता नजर आया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से रविवार को शहर के झंडातर मोहल्ले में अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। विभाग का कहना है कि जब तक नाला नजर नहीं आएगा, तब तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता रहेगा। अतिक्रमण हटाने के बाद नाले की सफाई का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन



बताते चलें कि पिछले दिनों प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई की जद में आने वाले मकान को नोटिस दिया था। अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण भी किया था। जब प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की तब मौके पर फोर्स की तैनाती की गई इसके साथ ही रास्ते को बंद भी किया गया। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें