गाजीपुर में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में झंडातर स्थित नाले के उपर बने मकान पर हथौड़ा चला और ये कहा गया कि जब तक नाला मिल नहीं जाता तब तक कार्रवाई जारी रहेगी। बताते चले कि प्रशासन ने इस कार्रवाई की सूचना पहले ही दे
गाजीपुर में प्रशासनिक टीम का हथौड़ा चलता नजर आया। नगर पालिका प्रशासन की ओर से रविवार को शहर के झंडातर मोहल्ले में अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। विभाग का कहना है कि जब तक नाला नजर नहीं आएगा, तब तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता रहेगा। अतिक्रमण हटाने के बाद नाले की सफाई का कार्य किया जाएगा।
बताते चलें कि पिछले दिनों प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई की जद में आने वाले मकान को नोटिस दिया था। अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण भी किया था। जब प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की तब मौके पर फोर्स की तैनाती की गई इसके साथ ही रास्ते को बंद भी किया गया। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।