फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Mon, 16 Feb 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन



इस मौके पर पंचायती राजमंत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कहा की सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अधिवक्ताओं को वकालत करने के लिए चेंबर उपलब्ध कराया है।

सपा सरकार ने अधिवक्ताओं के हित में हमेशा ही काम किया है। इस मौके पर पंचायती राज मंत्री ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का प्रवेश द्वार बनवाने की घोषणा की। साथ ही अधिवक्ताओं को बैठने के लिए कुर्सी, पुस्तकालय एवं एसी की सुविधा देने की घोषणा की। नगरपालिका अध्यक्ष ने दो सोडियम लाइट लगवाने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस दौरान अहमद जमाल जैदी, वंशीधर कुशवाहा, धनंजय सिंह, वनविहारी सिंह, बालेश्वर सिंह, रामनरायन कुशवाहा, राम मोहन श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर भी मौजूद रहे। अध्यक्षता चिरायू प्रसाद श्रीवास्तव एवं संचालन अजय कुमार पाठक ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष दशरथ यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें