बापू महाविद्यालय के परिसर में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कुल 14 टोलियों में हुई रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सड़क सुरक्षा को लेकर क्विज प्रतियोगिता भी हुई। इसमें कुल 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
सड़क सुरक्षा पर हुई क्विज प्रतियोगिता में कुल 28 अंक की परीक्षा में 26 अंक प्राप्त कर आदित्य प्रजापति पहले, 25-25 अंक प्राप्त कर शिवानी मिश्रा, पल्लवी सिंह दूसरे एवं 24-24 अंक प्राप्त कर सूरज कनौजिया, आरती सोनकर, विजयलक्ष्मी सिंह, सृष्टि सिंह, आकांक्षा यादव तीसरे स्थान पर रहे। मतदाता जागरूकता विषयक रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. पियूष वर्मा, डॉ. अवनीश राय, डॉ. संतोष सिंह रहे। प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी सिंह ने सभी छात्रों को मतदान करने और मतदाता बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में बीएलओ अशोक कुमार यादव, उमाशंकर यादव के साथ ही महाविद्यालय के कर्मचारी उमेश सिंह, छोटेलाल, पवन एवं राकेश आदि उपस्थित थे। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त के आदेश से कराई गई।