गाजीपुर। अंडर-19 पुरुषों के साथ अंडर-16 का अंतरमंडलीय ट्रायल मैच 10 एवं 11 जून से प्रयागराज में कराया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) के मुख्य संरक्षक एवं उ.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन की एपेक्स काउंसिलिंग के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रायल के अंतर्गत गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर और इलाहाबाद मंडल की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
उन्होंने बताया कि 10 को अंडर-16 वर्ग में गाजीपुर मंडल का ट्रायल मैच इलाहाबाद मंडल के साथ डीएवी ग्राउंड पर खेला जाएगा। 11 को वाराणसी मंडल के साथ एमआईसी ग्राउंड पर ट्रायल मैच खेला जाएगा। जीडीसीए के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि अंडर-16 टीम के टीम प्रबंधक अश्विनी राय रहेंगे। गठित मंडल की टीम में आदित्य सिंह कप्तान, सौरभ श्रीवास्तव, अंकित मद्धेशिया, गुडनेश साहनी, अनमोल कुमार, शिवम यादव, अजीत, अरुणदेव पटेल, शुभम, प्रतीक राय, आशीष चौहान, आकर्ष श्रीवास्तव, दिव्यांशु राय, रजत यादव, भावेश शंकर राय, हार्दिक जायसवाल, शांतनु यादव एवं अक्षत चतुर्वेदी को शामिल किया गया है। बताया कि चयनित खिलाड़ियों के अलावा सत्यम दुबे, सूर्यप्रकाश गिरी, दिव्यांश यादव, आर्यन सिंह और निखिल यादव का चयन अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में किया गया है।