फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सादात सीएचसी में दुर्व्यवस्था पर नाराज हुईं अपर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नीति आयोग की टीम जनपद में आ गई है। शासन की ओर से तय पांच बिंदुओं पर आकांक्षात्मक ब्लाॅक मरदह, रेवतीपुर, बाराचवर, सादात, देवकली और सादात के चयनित गांवों का जमीनी हकीकत जानेगी और इसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन

पहले दिन सादात ब्लाॅक में प्रदेश के परिवहन विभाग की अपर आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह की अगुवाई में टीम गई। अपर आयुक्त ने सबसे पहले ब्लाॅक मुख्यालय का निरीक्षण किया।
इसके बाद उन्होंने सीएचसी सादात, प्राथमिक विद्यालय डोरा, पंचायत भवन डोरा, आंगनबाड़ी केंद्र डोरा, प्राथमिक विद्यालय डढवल, पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय भीमापार का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने ब्लाॅक सभागार में शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना, पंचायत विभाग, जल कल, पशुपालन, कृषि सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कार्यों पर संतोष जताया।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को चेताया कि शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई कोताही नहीं बरतें। जनता को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई निश्चित होगी।
इस दौरान चिकित्साधिकारी डाॅ. पंकज कुमार सिंह से महिलाओं के स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव से ब्लाॅक में छात्र-अध्यापक अनुपात के साथ ही दिव्यांग बच्चों के शिक्षण कार्य पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने सीडीपीओ सोनम सिंह से कुल सात बिंदुओं पर जानकारी ली। इसके बाद सीएचसी के निरीक्षण में कर्मचारियों की उपस्थिति, रजिस्टर, उपलब्ध दवाएं, ओटी रूम आदि को देखा।
ग्राम पंचायत डोरा के सचिवालय, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का भी निरीक्षण किया। गांव की दो गर्भवती महिलाओं की विधिवत गोद भराई की।
एक बच्चे को खीर खिलाकर अन्न प्राशन संस्कार किया। गांव की प्रधान वंदना राय ने विशेष सचिव का स्वागत किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डाॅ. सरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें