गाजीपुर। आय प्रमाणपत्र फर्जी बनाने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। दो और लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। सदर तहसील क्षेत्र के नगवा कटैला के लेखपाल सुखबीर सिंह और जखनिया के लेखपाल राजेश तिवारी निलंबित किए गए हैं।
सदर एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि लेखपाल ने ग्राम प्रधान की ही आय प्रमाणपत्र गलत बनाया था। वार्षिक आय 42 हजार दर्शाया था, जबकि ग्राम प्रधान की आय इससे अधिक है।
इसके पहले सैदपुर तहसील में वहीं, इसके पहले सैदपुर के जाॅइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सब्बडवाल ने जांच लेखपाल शिवकरण यादव को निलंबित कर दिया था। वह दादरा दरबेपुर गांव की अप्सरा अंसारी का बीपीएल श्रेणी का आय प्रमाण पत्र जारी कर दिए थे। आंगनबाड़ी पद पर नियुक्ति होने की सूचना पर लोगों ने शिकायत की तो सच्चाई सामने आ गई। हालांकि उनकी नियुक्ति होल्ड कर दी गई।