फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पांच दिन पूर्व लापता मजदूर का शव पोखरे में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात/ भीमापार। पांच दिन से लापता मजदूर का शव मंगलवार को सादात थाना के नगर पंचायत स्थित टाउन एरिया कार्यालय के पास स्थित पोखरे में मिला। वह 12 फरवरी की शाम पत्नी को खाना बनाने के लिए कहने के बाद से लापता हो गए थे। परिजनों ने बीते 13 फरवरी को गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इधर, पुलिस पोखरे से शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सादात थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड सात निवासी प्रदीप मद्धेशिया उर्फ काकू (38) मजदूरी करके परिवार का जीविकाेपार्जन करता था। वह बीते 12 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे पत्नी लक्ष्मी से खाना बनाने को कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की, फिर भी उसका कहीं पता नहीं चला।
इसके बाद थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। मंगलवार की सुबह टाउन एरिया पोखरा की ओर गए कुछ लोगों ने पानी में एक शव देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों ने 13 फरवरी को गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मृतक के शरीर को कोई चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पांच दिन बाद शव देख बिलख पड़े परिजन
भीमापार। पत्नी को खाना बनाने को कहकर बीते 12 फरवरी से लापता मजदूर का शव पोखरे में पांच दिन उतराया मिलने की सूचना मिलते ही परिवार के लोग दहाडे मारकर रोने- बिलखने लगे। पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतक की मां इसरावती देवी, पत्नी लक्ष्मी देवी, पुत्र महादेव, सन्नी, बजरंगी और पुत्रियां गौरी, राधा सहित परिवार के अन्य परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें