गाजीपुर। एन कार्ड की जनपदस्तरीय समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में हुई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने निर्देश दिया कि हेरोइन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सार्वजनिक स्थानों पर जहां ड्रग्स के साथ किसी प्रकार की मादक पदार्थों की बिक्री की संभावना हो, वहां नियमित पेट्रोलिंग की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जन जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। समय-समय पर निरीक्षण, चेकिंग व मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस चेक किया जाए। सीजर सैंपल की आख्या निर्धारित समय में भेजने के साथ ही नशीली दवाओं व ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अधिक से अधिक बरामदगी की जाए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।