फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 75 प्रतिशत सही जवाब देने पर मिलेगा निपुण विद्यार्थी का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। परिषदीय प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में बच्चों की शैक्षिक दक्षता परखने के लिए निपुण विद्यालय आकलन कराया जाएगा। इस बार कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों का आकलन डीएलएड प्रशिक्षु करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए शासन ने दो चरणों में कार्यक्रम निर्धारित किया है। पहला चरण 21 से 30 दिसंबर और दूसरा चरण 20 से 30 जनवरी 2027 तक चलेगा। इसके तहत बच्चों की हिंदी और गणित विषय में निर्धारित दक्षताओं की जांच की जाएगी। कक्षा एक के बच्चों से कविता सुनाने, सरल वाक्य पढ़ने, सुनकर लिखने, 20 तक गिनती, जोड़-घटाव और रुपये-पैसों की पहचान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। वहीं कक्षा दो के विद्यार्थियों को अनुच्छेद पढ़ने, सवालों के जवाब देने, वाक्य लिखने, 99 तक संख्या ज्ञान, जोड़-घटाव, गुणा-भाग और 100 रुपये तक के लेन-देन की जानकारी परखी जाएगी।
आकलन के लिए दो डीएलएड प्रशिक्षुओं की टीम एक कार्य दिवस में दो विद्यालयों का भ्रमण करेगी। प्रत्येक प्रशिक्षु एक विद्यालय के कक्षा एक और दो के 24 बच्चों का आकलन करेगा। बच्चों का चयन निपुण प्लस ऐप के माध्यम से रैंडम तरीके से होगा। अगर किसी कक्षा में 12 से कम विद्यार्थी होंगे तो उपलब्ध सभी बच्चों का आकलन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया स्मार्टफोन या टैबलेट के माध्यम से होगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जियो फेंसिंग, फोटो और रैंडम वीडियो कॉल से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

आकलन के दौरान शिक्षक बच्चों के पास नहीं जाएंगे, ताकि उनके प्रदर्शन पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े। हिंदी और गणित दोनों विषयों में निर्धारित प्रश्नों में अलग-अलग 75 प्रतिशत सही जवाब देने वाले विद्यार्थी को निपुण घोषित किया जाएगा। किसी विद्यालय के कक्षा एक और दो में अलग-अलग 80 प्रतिशत या उससे अधिक बच्चे निपुण मिलने पर उसे निपुण विद्यालय का दर्जा मिलेगा।
वहीं किसी विकासखंड के 80 प्रतिशत विद्यालयों के निर्धारित लक्ष्य हासिल करने पर संबंधित विकासखंड निपुण घोषित होगा। फरवरी 2027 के प्रथम सप्ताह में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों का एआरपी के माध्यम से बेसलाइन सैंपल आकलन भी कराया जाएगा।
0000


आकलन के बाद बच्चों के रिपोर्ट कार्ड पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे और मुद्रित रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों को दिए जाएंगे। इसके लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक भी होगी। निपुण घोषित विद्यालयों में विशेष लोगो पेंट कराया जाएगा और शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।- उपासना रानी वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें