समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम मंगलवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। शहर के लंका मैदान में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री विजय मिश्र ने श्रमिकों को साइकल, पेंशन आदि का वितरण किया।
धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। जो सपना सपा मुखिया मुलायम सिंह ने देखा था, उसे मौजूदा सरकार पूरा करने में लगी है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित समाजवादी पेंशन के 85, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के 10, अनुसूचित जाति/जनजाति आर्थिक सहायता के 10, अनुसूचित जाति उत्पीड़न के 10, वृद्धावस्था पेंशन के 53 लाभार्थियों को चेक दिया।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से 200 लोहिया आवास, 125 इंदिरा आवास दिए गए। कन्या विद्याधन के 72, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कामधेनु डेयरी योजना के 46 एवं कुक्कुट विकास योजना का एक लाभार्थी को स्वीकृति पत्र सौंपा। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के 21, जननी सुरक्षा योजना के 45, निराश्रित महिला पेंशन/रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार योजना के अन्तर्गत 15, विकलांग पेंशन 55, कुष्ट पीड़ित पेंशन के 25, सोलर पम्प वितरण के 26, रोटावेटर के 21, कौशल विकास मिशन योजना के 25, अल्पसंख्यक शादी अनुदान के 15, पिछड़ा वर्ग कल्याण शादी अनुदान के 10 तथा श्रम विभाग के पंजीकृत मजदूरों को साइकल वितरण/सहायता योजना के अन्तर्गत 301 लाभार्थी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी डा. अशोक चन्द्र एवं मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने प्रदेश सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सचिव वन सुनील पाण्डेय, सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. विरेन्द्र यादव, पूर्व एमएलसी काशीनाथ, हैदर अली टाईगर, जयकिशन साहू के अलावा जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश मिश्र, सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसपी यादव आदि उपस्थित थे।
सैदपुर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुभाष पासी ने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आम आदमी लाभान्वित हुआ है। इस मौके पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, रमाशंकर सिंह, डॉ. नन्हकू यादव, मोनू सोनकर, रामबचन यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद यादव और संचालन छोटे लाल यादव ने किया।
समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम में विकलांग कल्याण विभाग, डूडा, गन्ना विभाग, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, कृषि विभाग, अल्पसंख्यक एवं वक्फ विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बाल विकास, पशुधन विकास, उद्यान विभाग, नेडा, जल निगम आदि विभागों ने अपना स्टाल लगाया था। मुख्य अतिथि प्रदेश अनुसूसचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने विभिन्न विभागों की तरफ से लगाये गये स्टाल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मुहम्मदाबाद ब्लॉक में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। सपा के विधानसभा अध्यक्ष रामधारी सिंह यादव ने समाजवादी एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव, खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार सिंह, अम्बिका सिंह यादव, रविन्द्र यादव, बृजलाल यादव, ग्राम प्रधान कृपाशंकर राय, अमरेश प्रधान, भोला प्रसाद गुप्ता, शशिकान्त शर्मा, प्यारे मोहन यादव, जिला पंचायत सदस्य फेंकू सिंह यादव, अजय यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी रामनारायन यादव, संत कुमार जायसवाल, सूर्यभान राय, सुशील तिवारी आदि उपस्थित थे।
जमानियां ब्लॉक में रणजीत यादव, मन्नू सिंह, उपजिलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप, बीडीओ आरआर गौतम, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव, बसंत यादव, सियाराम यादव, पप्पू पहलवान, तौकीर खां, अनिल यादव, मुकेश यादव, सुरेन्द्र यादव, विजय, मिठाई लाल, प्रमोद यादव की मौजूदगी में समाजवादी विकास दिवस मनाया गया।