गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के गोशंदेपुर मोड़ के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक गाजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया। वह गाजा की खेप बनारस पहुंचाने की तैयारी में जुटा था। इससे पहले ही पुलिस ने धर-दबोचा।
करंडा थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गाेशंदेपुर मोड़ के पास बाइक सवार दो तस्कर मौजूद हैं। वह किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां बिना नंबर प्लेट की बाइक पर एक युवक नजर आया और जो पास खड़े एक अन्य युवक से बातचीत कर रहा था। पुलिस को आता देखकर बाइक पर बैठा युवक करंडा ताल की तरफ भाग निकला। जबकि दूसरे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया गया। उसकी पहचान बल्लू खान निवासी अर्दली बाजार थाना कैंट जिला वाराणसी के रूप में हुई।
उसने बताया कि वह 20 फरवरी को अपनी कार से गाजा लेकर जमानिया जा रहा था। पुलिस की घेराबंदी देखकर कार को गांव की तरफ छोड़कर भाग गया था।
साथी भीम सिंह निवासी दामोदरपुर डिहवा थाना करंडा भी साथ था। भागे साथी युवक का नाम शिवम पांडेय निवासी पांडेयपुर मिल्की शहीद गांव थाना धानापुर जनपद चंदौली है।