फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मां चंडी धाम परिसर में महिलाओं के साथ अश्लील टिप्पणी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू की। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र चंद्र दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चेकिंग अभियान में जुटी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मां चंडी धाम परिसर में एक व्यक्ति के द्वारा आती-जाती महिलाओं के साथ अश्लील टिप्पणी कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सेराज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें