फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, पहले छेड़खानी में दर्ज था मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ चार महीने पहले हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पहले पुलिस ने मामले में लीपापोती करते हुए दुष्कर्म के बजाय छेड़खानी की धारा लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी का शांतिभंग में चालान कर इतिश्री कर लिया था। मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान के बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई।
विज्ञापन

कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि गांव का ही एक युवक तीन जून को घर में घुसकर बेटी के साथ दुष्कर्म कर भाग गया था। पिता ने आरोप लगाया कि उस समय तत्कालीन कोतवाल ने एक नेता की मिलीभगत कर आरोपी पक्ष से एक लाख रुपये लेकर दुष्कर्म का मामला न दर्ज कर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया था। यहीं नहीं आरोपी युवक को शांति भग में चालान कर दिया था। इसके बाद आरोपी पक्ष ने यह मान लिया कि मुकदमा नहीं लिखा गया है और मामला रफा-दफा हो गया है। उधर, मजिस्ट्रेट के सामने बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस द्वारा पूर्व में लिखी गई एफआईआर की कलई खुल गई।
कोतवाल ने बताया कि जब आरोपी युवक को पुलिस टीम गिरफ्तार करने गई तो पता चला कि मामले को रफा-दफा करने के लिए सत्ता पक्ष से जुड़े एक नेता को एक लाख रुपये दिया गया था। इस पर नेता को पैसा लौटाने के लिए कहा गया। चेतावनी दी गई कि अगर पैसा वापस नहीं करते हो तो तुम लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इसके बाद नेता ने आरोपी पक्ष को एक लाख रुपये लौटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें