फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को अगवा कर दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बालिका को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में रविवार को पुलिस ने आरोपी को स्थानीय बाजार के पास से धर-दबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

बीते 19 फरवरी की देर शाम एक गांव की एक बालिका घर पर अकेली थी। पड़ोस का युवक परिजनों के न रहने पर बालिका को जबरदस्ती उठाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुराचार किया था। दुस्साहसिक कृत्य को अंजाम देकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। इधर पीड़िता की आपबीती सुनकर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने पीड़िता का हाल जानने के साथ परिजनों से घटना की जानकारी ली थी। इसके बाद आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश मातहतों को दिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने उसे धर-दबोचा। थानाध्यक्ष रामनेवास ने बताया कि आरोपी अंगद यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें