फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने निर्वतमान प्रधान पति को मारपीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के जमीन संदल के निर्वतमान प्रधान पति ओमप्रकाश बिंद को गांव के ही दबंगों ने रविवार को घर से बाहर जाते समय मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायल ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है। घायल ओमप्रकाश बिंद ने बताया कि गांव के दबंगों द्वारा गांव सभा की भूमि पर लगे हरे महुआ के वृक्ष को काटा जा रहा था। इसकी सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई थी। पुलिस के मना करने के बाद दबंगों ने वृक्ष को काटकर छोड़ दिया था। सुबह कटे हुए वृक्ष को दबंगों द्वारा हटाने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। खार खाए दबंगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। खानपुर के थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें