फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़सर। बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति पर अश्लील वीडियो बनाकर दहेज के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को पति सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि विवाहिता ने तहरीर देकर जानकारी दी कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। आरोप लगाया कि पति ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसके माता-पिता, भाई-बहन व अन्य रिश्तेदारों को भेजा है। यहीं नहीं, लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। पति ने धमकी दी है कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर वायरल कर देगा। सास दहेज में छह लाख रुपये और बाइक मांग रही है। ननद पति की दूसरी शादी कराना चाहती है। थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें