प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय के मुताबिक इस मामले में पकड़े गए आरोपी को नशे की लत के कारण उसके पत्नी और बच्चे चार साल पहले ही छोड़ चुके हैं। पूछताछ में उसने बताया कि घर से अलग रहने के कारण वह रेलवे ब्रिज के नीचे ही कोने में रात गुजारता है। देर रात तक घूमने के बाद अक्सर रात में पुल के नीचे नशा करने के बाद सो जाता है।
ब्रिज के नीचे सोते समय वह लकड़ी को बोटा अपने पास रखता है, ताकि कोई जानवर आने पर उसे भगाया जा सके। उसी लकड़ी के बोटे को सिर के नीचे रखकर सो भी जाता है। उसने स्वीकार किया कि 16 सितंबर को भी वह सिरहाने लकड़ी रखकर सो रहा था। नशा अधिक होने के कारण लकड़ी को ट्रैक से हटाए बिना ही चला गया था।