फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल को लगाई फटकार

Sun, 24 Jan 2016 12:04 AM IST
Accountants had to reprimand
विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो ब्लाक स्थित लोहिया गांव केलही में शनिवार को उपजिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक लेखपाल पर वरासत के लिए पांच सौ रुपये लेने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने लेखपाल को फटकारा और रुपये वापस कराए। खाद्यान्न वितरण में भी अनियमितता सामने आई।  उपजिलाधिकारी ने लोहिया गांव केलही में हुए विकास कार्यों  का निरीक्षण किया।

 इसके बाद गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों  की समस्याएं सुनीं। एक ग्रामीण ने जमीन की वरासत कराने के नाम पर पांच सौ रुपये लेने का आरोप लेखपाल चंद्रपाल सिंह पर लगाया।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने पूछताछ की और लेखपाल को फटकार लगाई। इसके बाद  खाद्यान वितरण में अनियमितता की शिकायत पर कोटेदार अनिल कुमार कुशवाहा को फटकार लगाई और वितरण सही से करने का निर्देश दिया।

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय केलही पहुंचीं तो  गंदगी देख कर भड़क गई। उन्होंने सफाईकर्मी रामदरस राजभर को फटकार लगाई। इसके बाद विद्यालय में शौचालय की स्थिति जर्जर होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी नवीन सिंह को जल्द से  जल्द मरम्मत कराने का आदेश दिया।

इस मौके पर तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक विक्रमा यादव   ग्राम प्रधान नरेंद्र कुशवाहा,चितरंजन , तेजबहादुर, चन्द्रभान, शेषनाथ, विनोद कुमार  श्रीवास्तव, नवीन सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें