फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बेलसड़ी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसाडिवाइडर से टकराकर लगी आग ट्रेलर पर लदे ट्रैक्टर धू-धूकर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद-गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के बेलसड़ी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से बक्सर जा रहा ट्रेलर शनिवार की शाम चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
विज्ञापन

इससे ट्रेलर का अगला पहिया तेज आवाज के साथ फट गया। पहिया फटने से उसमें से चिंगारी निकलने लगी, जो देखते ही देखते आग में तब्दील हो गई। इससे ट्रेलर पर लोड सात ट्रैक्टरों में आग लग गई, जो जलकर नष्ट हो गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे से सात ट्रैक्टर लेकर ट्रेलर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से बिहार के आरा जनपद में जा रहा था। चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकराया और टायर फटने से निकली चिंगारी से ट्रैक्टरों में आग लग गई। सूचना पर एक्सप्रेस-वे का सचल दल और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाया।
विज्ञापन

हालांकि तब तक ट्रेलर पर लोड सभी ट्रैक्टर जल नष्ट हो गए। सूचना मिलने पर एसडीएम कासिमाबाद संजय यादव, क्षेत्राधिकारी अनिल चंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक्सप्रेस-वे को खाली कराया। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि कई किलोमीटर तक लपटें लोगों को दिखाई दे रही थीं।
इससे एक्सप्रेस-वे पर भीड़ एकत्र हो गई थी। आने-जाने वाले वाहन जहां थे, वहीं रुक गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टरों में लगी आग को बुझाने में लगभग एक घंटे का समय लगा। ट्रेलर का चालक मऊ जिले के रानीपुर थानाक्षेत्र के खड़रायपुर के रहने वाले हैं।
ट्रेलर का सहचालक भोला ओझा बिहार के भोजपुर जिले के शहार के निवासी हैं। हादसे में दोनों बाल-बाल बच गए। कोतवाल शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें