फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में पहुंच कोरोना के समूल नष्ट करने की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना संकट से प्रमुख मंदिरों के बंद होने के बाद भी सावन मास के पहले सोमवार से भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन का क्रम जारी है। लोग छोटे-बड़े शिवालयों में सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए पहुंच रहे हैं। ऐसे में बाहर से ही जलाभिषेक और दर्शन-पूजन की व्यवस्था की गई है। मंदिनों में हर-हर, बम-बम का जयकारा इस बार नहीं सुनाई दे रहा है। बृहस्पतिवार को भी शिव मंदिरों में स्थित शिवलिंग के सामने लोगों ने शीष झुकाया। साथ में जलाभिषेक कर भांग-धतूरा, बेल पत्र, मधु, नैवेद्य आदि अर्पित कर कोरोना महामारी के समूल नष्ट करने की भगवान से कामना की। सावन में औघड़दानी भगवान शंकर और माता पार्वती का भजन और स्मरण का विशेष महात्म्य है। लेकिन कोरोना संकट के कारण सभी प्रमुख शिवालयों में ताले लगे हुए हैं।
विज्ञापन

पूरे सावन नगर के बड़ा महादेवा मंदिर का मुख्य गेट बंद हैं। प्रमुख द्वारा के पहले ही बैरिकेडिग कर मंदिर में जाने का रास्ता बंद कर दिया गया था। दूर से ही श्रद्धालु दर्शन कर वापस हो लिए। कुछ ऐसी ही स्थित अन्य मंदिरों की रही। कुछ मंदिरों पर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए दर्शन किए। कुछ ऐसी ही स्थिति सिटी स्टेशन, मिश्र बाजार, लालदरवाजा, चीतनाथ, नवाबगंज आदि शिवालयों पर रही।
बहरियाबाद संवाददाता के मुताबिक स्थानीय मध्य बाजार व उदंती नदी के उस पार स्थित शिवमंदिर सहित क्षेत्र के रायपुर, मिर्जापुर, पलिवार, हुरमुजपुर आदि क्षेत्रों के शिव मंदिरों में लोगों ने लाकडाउन के नियमों का पालन करते हुए पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किया। भीमापार संवाददाता के मुताबिक बभनौली के बिछुड़ननाथ, सिधौना के सिधेश्वर महादेव, रामपुर के झारखंडेश्वर महादेव, नायकडीह के शिवालय, गौरी के पर्णकुटी में शिवलिग पर भांग, धतूरा, कनेर के फूल बेलपत्र सहित दूध से रुद्राभिषेक कर जन कल्याण के लिए कामना की गई। महिला पुलिसकर्मियों सहित पुलिसबल ने अपनी उपस्थिति में लोगों को शारीरिक दूरी के साथ बारी बारी से दर्शन कराया। देवकली : सावन के प्रथम सोमवार को बाबा चौमुखनाथ धाम धुवार्जुन के पुजारी बेचन राय, पंकज राय, सुधीर पाण्डेय, गोसाई विरेन्द्र गिरि को मात्र जलाभिषेक करने की छूट दी गयी थी। जमानिया संवाददाता के मुताबिक मेदनीपुर ताड़ीघाट स्थित झारखंडे महादेव मंदिर महेवा गांव स्थित महेश्वरनाथ मंदिर, भगीरथपुर गांव स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर, ढढनी गांव स्थित शिव मंदिर, सिद्धेश्वर शक्तिपीठ देवरिया के शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दर्शन पूजन व जलाभिषेक किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें