फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग : 397 युवाओं ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आईएएस, पीसीएस व नीट जैसी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी के लिए इस बार मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में 397 युवाओं ने आवेदन किया है। सबसे अधिक 265 आवेदन सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी को लेकर आए हैं।
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग के लिए दो सेंटर बनाए गए हैं। इनमें पीजी कॉलेज और महिला पीजी कॉलेज शामिल है। छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग देने के लिए बीते महीने जून में आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन थी। जिला समाज कल्याण विभाग और महिला पीजी कॉलेज के कार्यालय में आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई। अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित थी। अंतिम तिथि तक कुल 397 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कोर्सों के लिए आवेदन किया है। जेईई के लिए 36, नीट 96 और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी को लेकर 265 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। यहां पर तीन प्रमुख कोर्सों जेईई, नीट और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराई जाती है।
छात्राओं के सपने को भी लगेंगे पंख
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना छात्राओं की राह भी आसान बनाता है। बहुतेरे अभिभावक ऐसे हैं, जो अपनी बेटियों को घर के बाहर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने लेकर परहेज करते हैं। उनकी मंशा होती है कि घर पर ही बेटियों का पठन-पाठन चलता रहा। ऐसी छात्राओं के सपनों को भी पंख लगाने का काम मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना कर रहा है। अब उनको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। घर पर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सुविधा उपलब्ध हो गई है। वहीं ये कोचिंग व्यवस्था गरीब छात्रों के लिए भी संजीवनी है। इससे गरीब मेधावी छात्र भी अपने सपने पूरे कर सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जाएगी। इसके लिए 30 जून तक आवेदन की प्रक्रिया चली है। इसमें 397 युवाओं ने आवेदन किया है।-रामनगीना यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें