फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जांच में पता चला कि 194 स्कूलों के ऊपर से गुजरे हैं हाईटेंशन तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शिक्षा विभाग की जांच में ये पता चला कि जनपद के 194 परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं, जहां से हाईटेंशन तार गुजरे हैं। इनमें कंपोजिट विद्यालय ढेलवा से होकर 1.33 लाख हजार वोल्ट लाइन, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय अंधऊ से 65 हजार वोल्ट लाइन, प्राथमिक विद्यालय सरवर नगर से 44 हजार वोल्ट लाइन के तार गुजरे है। इसी तरह 33 हजार वोल्ट लाइन का तार आठ विद्यालयों के ऊपर से गया है। इनमें प्राथमिक विद्यालय करैला, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय करैला, प्राथमिक विद्यालय रामासिंहकापुरा, प्राथमिक विद्यालय भक्सी, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय अंधऊ, प्राथमिक विद्यालय ताजपुर, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय ताजपुर, प्राथमिक विद्यालय भैदपुर शामिल हैं। जबकि 14 हजार वोल्ट लाइन के तार की बात करें तो वो प्राथमिक विद्यालय मलिकनाथपुर से होकर गुजरता देखा जा सकता है। इसके अलावा 11 हजार वोल्ट लाइन के तार 116 और 440 वोल्ट लाइन के तार 75 परिषदीय विद्यालयों से होकर गुजरे हैं।
विज्ञापन



ब्लाक वार विद्यालयों की संख्या
यहां से गुजरे हैं बिजली के तार
ब्लॉक-11 हजार वाट-440 वाट
बाराचवर-5 - 4
करंडा-9 - 0
कासिमाबाद-11 -0
मनिहारी-11 - 1
मरदह-12 -11
मुहम्मदाबाद-10 - 7
बिरनो-1 - 2
भांरवकोल-7 - 2
भदौरा-3 - 4
रेवतीपुर-2 - 1
सदर-2 - 0
सैदपुर-16 - 14
देवकली-10 - 5
सादात-4 -15
जखनिया-8 - 3
जमानिया-5 -6
जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में सुरक्षा जांच कराई गई। 194 विद्यालयों से होकर बिजली के तार गुजरने की बात सामने आई है। जबकि एक स्थान में भूमिगत केबल मिले हैं। इन्हें हटाने की प्रक्रिया हो रही है। जल्द ही तार हटा दिए जाएंगे।- हेमंत राव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें