फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बॉक्सिंग में सब जूनियर बालकों में अभिषेक और बालिकाओं में साक्षी ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
गैबिपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर
विज्ञापन
औड़िहार। गैवीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित चौथी जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सब जूनियर बालकों के 37 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक कुमार ने स्वर्ण, आशुतोष सिंह रजत, नीतीश यादव एवं प्रतीक कुमार ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 52 किग्रा भार वर्ग में आशुतोष यादव स्वर्ण, जयंत यादव रजत, अजित यादव एवं आर्यन सिंह ने कांस्य पदक जीता। सब-जूनियर बालिका वर्ग के 49 किग्रा भार वर्ग में साक्षी स्वर्ण, दिव्या प्रीत ने रजत पदक जीता। इसके पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार सिंह गौतम ने फीता काटकर किया। अकादमी के निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में लगातार चौथी बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना हमारे लिए गौरव की बात है। प्रतियोगिता में अकादमी के भी कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। कार्यक्रम में संजय सिंह, डॉ. सचिन सिंह, अभय सिंह, समाजसेवी डॉ. पीएन सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, वसीम अहमद, रणविजय सिंह, राजू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें