गाजीपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे बुधवार की शाम घोषित कर दिए गए। इस परीक्षा में शहर से सटे स्कॉलर्स एकेडमी के अभिजीत सिंह यादव ने बालकों में 98.8 फीसदी तथा बालिकाओं में सन शाइन पब्लिक स्कूल की उजाला यादव ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए।
सीबीएसई की दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में आयोजित की गई थी। इसका परिणाम शाम को घोषित कर दिया गया। शाहफैज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. इकरामुल हक ने बताया कि विद्यालय की पहल कुशवाहा ने 97.8, मेघली राय ने 96.6, पार्थ रंजन एवं व्योमेश वर्मा ने 96.2, खुशी यादव ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कॉलर्स एकेडमी की श्रेया शर्मा ने 96.6, श्रेयश सिंह यादव ने 95.6, आशीष कुशवाहा और अमृता राव ने 93.8, कुमकुम निषाद ने 92.6, श्वेता एवं प्रिंस चौहान ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के आशू बिंद ने 96.6, दिव्या सिंह ने 94.4, विकास सिंह यादव ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने बताया कि दिव्यांश मौर्य ने 97.2, सारा फातिमा ने 96.8, अंकित अग्रहरी एवं हर्ष सिंह ने 96.4, प्रशांत ने 95.8, प्रवीण कुमार ने 95, स्मृति कुशवाहा ने 94.8, अंशिका सेन ने 94.4, उत्कर्ष यादव ने 94.2, मोहम्मद समीर खान ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि कौशिकी कश्यप सिंह ने 96.2, मीनाक्षी राय ने 95.4, श्रद्धा पांडेय ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
डालिम्स सनबीम स्कूल की निदेशक एकता अखंड राय एवं प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने बताया कि आस्था गुप्ता ने 96, प्रियंगी यादव ने 94.4, आर्या मिश्रा ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के कुल 40 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।
सनबीम स्कूल महाराजगंज के निदेशक नवीन सिंह के अनुसार शीतांशु ने 96.4, मोहम्मद रमजान ने 96.4, शिवांश ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। रामदूत इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र यादव ने बताया कि अनुश्री ने 95, सुप्रिया गुप्ता ने 92, आदित्य तिवारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वेद इंटरनेशनल स्कूल की रिया ने 90, अभिनव यादव ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
सन फ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज के मुहम्मद अरमान ने 98.2, अंश सिंह ने 94.2, आस्था यादव ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सनबीम स्कूल दिलदारनगर की मदीहा खातून ने 97.6, मयंक कुमार ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। केंद्रीय विद्यालय के सार्थक श्रीवास्तव ने 92.6, आयशा ने 90.6, अदिति तिवारी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
एसएस पब्लिक स्कूल नेवादा के निदेशक रामप्रसाद गुप्ता ने बताया कि विशाखा यादव ने 95 एवं दीक्षा सिंह ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जीबी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक सौम्यप्रकाश बरनवाल ने बताया कि सौम्या यादव ने 93.2, हर्ष श्रीवास्तव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर के निदेशक हर्ष राय ने बताया कि आदित्य कुशवाहा ने 95.6, सौम्या राय ने 95, आयुष मौर्य एवं गरिमा ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। श्याम इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक विशाल सिंह ने बताया कि शैलेश राय ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मां शारदा चिल्ड्रेन कॉलेज के प्रबंधक सूरज कुशवाहा के अनुसार दिव्या कुशवाहा ने 92.4, आर्यन मौर्य ने 92.2, अमन अमर सिंह ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक मनोज सिंह ने बताया कि रुचि नंदिनी ने 98.2, कार्तिकेय राय ने 96, समृद्ध सिंह ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। सन शाइन पब्लिक स्कूल के सृजन सिंह ने 97.60, प्राची ने 95.40, दिव्यांश तिवारी ने 95.20, सृष्टि यादव ने 94.80, हर्ष राज ने 94.60 और कृष्णा यादव ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
डिवाइन ग्लोबल स्कूल हरपुर की अनन्या सिंह ने 94.6, शिवम यादव ने 92 एवं रौनक प्रजापति ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। न्यू मॉडर्न चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शारिक जमाल ने 96, शिवम गुप्ता ने 93, श्रेयांश ने 92.6, पलक नाज ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
जेकेबी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनिल कुशवाहा ने बताया कि आर्यन पटेल ने 91, अरुण सिंह यादव ने 90.2, विशाल सिंह ने 90, जोया फातिमा ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए। एसएस देव पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुभाषचंद्र कुशवाहा ने बताया कि छात्रा अंजलि चौबे ने 95.2, हिमांशु कुमार गुप्ता और खुशी गौतम ने 92.2, खुशी यादव ने 91.4, निशांत पांडेय ने 91.2, प्रियांशु मौर्य ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जीवपुर मतसा स्थित ब्लॉसम एकेडमी स्कूल की निधि यादव ने 94, बबली ने 91, रजनीश सिंह यादव ने 93 एवं स्नेहा मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।
खिले हुए थे मेधावी छात्रों के चेहरे
गाजीपुर। सीबीएसई की दसवीं कक्षा के परिणाम की घोषणा को लेकर छात्र-छात्राएं उत्साहित थे। जैसे-जैसे समय करीब आता गया, उनकी उत्सुकता बढ़ती गई। नतीजे घोषित होते ही उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र जहां खुशी से झूम उठे, वहीं जिनके अंक कम थे या जिन्हें असफलता मिली, वे निराश दिखे।
सफलता पाकर मेधावी छात्रों के चेहरे खिले हुए थे। उनकी कामयाबी की जानकारी होते ही घर के लोग जश्न में डूब गए। उन्होंने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। देर रात तक बधाई देने के लिए रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों के आने-जाने का क्रम बना रहा।
छह से आठ घंटे की पढ़ाई को बताया कामयाबी का मंत्र
गाजीपुर। सीबीएसई की दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले ज्यादातर मेधावी छह से आठ घंटे अध्ययन को कामयाबी का मंत्र बताते हैं। उनका कहना है कि यदि समय सारिणी बनाकर नियमित रूप से पढ़ाई की जाए तो सफलता निश्चित है। अधिकांश छात्रों ने बताया कि स्कूल के अलावा घर पर भी छह से आठ घंटे पढ़ाई करते रहे और सत्र की शुरुआत से ही परीक्षा की तैयारी में जुटे रहे। कई छात्र प्रशासनिक सेवा, डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं।
मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन किया
गाजीपुर। परिणाम घोषित होने के बाद मेधावियों ने मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन किया। कई छात्र-छात्राएं अपने मित्रों और परिजनों के साथ मंदिर पहुंचे और ईश्वर से आशीर्वाद लिया। उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की। विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।