फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए नामांकित 32284 बच्चों का नहीं बना आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में नवीन नामांकित बच्चों में बत्तीस हजार से ज्यादा बच्चों का आधार कार्ड अभी नहीं बना है। इसके लिए सभी बीआरसी को आधार किट उपलब्ध कराई गई है। बेसिक शिक्षाधिकारी ने सभी बच्चों का आधार 25 जून तक बनवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में 2269 परीषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक एवं 449 कंपोजिट विद्यालय हैं। शासन की ओर से इस बार स्कूल चलो अभियान के तहत जिले को 62389 बच्चों के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 71209 बच्चों का नवीन नामांकन किया गया। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ सीधे बच्चों और अभिभावकों के बैंक खातों में ट्रांसफर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का आधार कार्ड बनवाया जा रहा है। नए नामांकित बच्चों में 32284 का आधार कार्ड अभी नहीं बन सका है।
जानकारी के अनुसार बाराचवर के 1387, भदौरा 1196, भांवरकोल 1478, बिरनो 1800, देवकली 2871, गाजीपुर 1266, करंडा 1707, कासिमाबाद 1555, मनिहारी 3297, मरदह 2369, मुहम्मदाबाद 2077, रेवतीपुर 1777, सादात 2153, सैदपुर 2500, जखनिया 1878 और जमानिया में 2091 सहित कुछ अन्य बच्चों का कार्ड अभी नहीं बना है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों में नामांकित शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का आधार नामांकन 25 जून तक पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें