फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ननिहाल आया युवक नहाते समय गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। गंगा के नरवा घाट पर शुक्रवार को सुबह नहाते समय एक युवक गंगा में डूब गया। ननिहाल आया युवक ममेरे भाई और उसके दो मित्रों के साथ गंगा में नहाने गया था। उसे बचाने के प्रयास में ममेरा भाई और उसके साथी भी डूबने लगे लेकिन किसी तरह तैरकर उन्होंने अपनी जान बचाई। दूसरी तरफ पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के निरानपुर गांव निवासी अमन पांडेय (19) गहमर बघवा टोला में अपने ननिहाल आया था। सुबह करीब 10 बजे ममेरे भाई और उसके दो दोस्तों के साथ वह गंगा स्नान करने नरवा घाट गया था। सभी गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण अमन डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे भी डूबने लगे। इससे उन लोगों ने किसी तरह तैरकर जान बचाई लेकिन अमन गहरे पानी में चला गया। जानकारी होने पर उसके नाना चंद्रमा उपाध्याय पड़ोस के रामप्रकाश उपाध्याय के साथ रोते-बिलखते गंगा घाट पहुंचे। घटना की जानकारी माता-पिता सहित पुलिस को दी गई। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई। इधर ननिहाल के लोग गंगा घाट के पास बिलखते रहे। ननिहाल के लोगों ने बताया कि बताया कि अमन तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। वह बीए का होनहार छात्र था। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें