फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा में स्नान करते समय युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल थानाक्षेत्र के शेरपुर गांव में साथियों संग गंगा स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत हो गई। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों एवं गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

शेरपुर कला गांव निवासी मुकेश कुमार (18) सुबह अजय, छठ्ठू, विकास और कल्लू के साथ गंगा स्नान के लिए शेरपुर गांव स्थित गंगा घाट पर गया था। सभी नहा रहे थे। इसी दौरान मुकेश गहरे पानी में चला गया। जब तक उसके अन्य साथी कुछ समझ पाते, युवक गहरे पानी में समा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद स्थानीय गोताखोरों ने मुकेश कुमार का शव पानी से बाहर निकाला। शव देख मां रीना देवी रोने-बिलखने लगी। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मुहम्मदाबाद तहसीलदार रामजी, नायब तहसीलदार भगवान पांडेय सहित स्थानीय अधिकारी भी पहुंच गए थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से मजदूरी कर जीविकाेपार्जन करता था। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें