फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के बिना एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था संभव नहीं : सत्यदेव

विज्ञापन
रायफल क्लब सभागार में पत्रकार वार्ता करते राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्यदेव कुमार बारी। स
विज्ञापन
गाजीपुर। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश के सदस्य सत्यदेव कुमार बारी ‘बीनू जी’ ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग के बिना प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। पिछड़ा वर्ग के व्यापारी अपनी मेहनत और उद्यमिता से न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति देते हैं, बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन


रविवार को राइफल क्लब सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने जनपद के व्यापारी बंधुओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसमें विभिन्न बाजारों, मंडियों, खुदरा एवं थोक व्यापार से जुड़े व्यापारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि, महिला उद्यमी और युवा कारोबारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सत्यदेव ने कहा कि आयोग का उद्देश्य केवल शिकायतों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि पिछड़ा वर्ग के लोगों की प्रगति में आने वाली बाधाओं को दूर करना भी है। व्यापारियों को ऋण, लाइसेंस, जीएसटी संबंधी समस्याओं और मंडियों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों में सहायता उपलब्ध कराने के लिए आयोग लगातार प्रयासरत है। उन्होंने व्यापारियों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ओडीओपी), विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, मुद्रा योजना और अन्य स्वरोजगार योजनाएं व्यापार और उद्यम को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन


फरियादियों की समस्याएं सुनीं

बैठक के दौरान आयोजित ओपन माइक सत्र में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे आयोग सदस्य के सामने रखे। कई व्यापारियों ने स्थानीय स्तर की समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विनीत के परिजनों से जताई संवेदना

बैठक में आए फरियादियों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इससे पहले उन्होंने विनीत राय हत्याकांड पर दुख व्यक्त करते हुए उनके आवास पर जाकर पिता आलोक राय व परिजनों से मुलाकात की और संवेदना जताई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें