फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 6 मिनट 23 सेकंड में 651 नारियल फोड़कर धर्मेंद्र ने बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
धर्मागतपुर स्थित एक इंटर कॉलेज मैदान नारियल तोड़ते धर्मेंद्र राजभर। संवाद - फोटो : पिपरा कमाल में युवक का फंदे से लटकता शव मिलने के बाद जमा भीड़।
विज्ञापन
गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर स्थित एक इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को कोकोनट मैन के नाम से प्रसिद्ध धर्मेंद्र राजभर ने 6 मिनट 23 सेकंड में 651 नारियल फोड़कर कीर्तिमान स्थापित किया। निर्धारित लक्ष्य सात मिनट के भीतर 651 नारियल फोड़ने का था, इसे उन्होंने तय समय से पहले पूरा कर दिया।
विज्ञापन

आयोजक संजय राजभर ने बताया कि मूल रूप से बहराइच के निवासी धर्मेंद्र राजभर किसान परिवार से आते हैं।
नारियल फोड़ने के क्षेत्र में उनके नाम पहले से कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। धर्मागतपुर में बनाया गया यह नया रिकॉर्ड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मुराहू राजभर, जखनियां विधायक बेदीराम, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, एमएलसी रामसूरत राजभर तथा प्रदेश सरकार के मंत्री हंसराज विश्वकर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें