गाजीपुर-वाराणसी सीमा पर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर खड़ा विशालकाय ट्रेलर-स्रोत-पाठक
गाजीपुर। रिएक्टर लदा 256 पहिये वाले विशालयकाय ट्रेलर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे जनपद की सीमा से आधा किलोमीटर पहले धौरहरा गांव के समीप आकर रुक गया है। इसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने निर्णय लिया कि ट्रेलर का संचालन तीन अक्तूबर यानी शनिवार को सुबह छह बजे से वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर शुरू होगा।
एनएचआई के परियोजना निदेशक अजय सिंह ने बताया कि शनिवार को वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के जरिए ट्रेलर जनपद की सीमा से करीब आधा किमी पहले धौरहरा गांव के पास आकर रुका है। शनिवार को सुबह छह बजे से ट्रेलर का संचालन शुरु होगा और कुछ समय बाद वाहन जनपद की सीमा में प्रवेश कर जाएगा। तीन अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे ट्रेलर चलना शुरू हो जाएगा।
एनएचआई के परियोजना निदेशक ने बताया कि वाहन के जनपद की सीमा में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर आने व यातायात को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन अक्तूबर से देवकठिया के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर स्थित फुट ओवरब्रिज को बंद कर दिया जाएगा। ट्रेलर के गुजरने के बाद पांच अक्तूबर से फुट ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू हो जाएगा। तीन व चार अक्तूबर को देवकठिया फुट ओवरब्रिज बंद रहेगा। ट्रेलर को जाने के लिए रास्ता देना होगा। इसके लिए देवकठिया फुट ओवरब्रिज को तीन अक्तूबर की सुबह से खोलना शुरू कर दिया जाएगा। तीन अक्तूबर को सुबह छह बजे से ट्रेलर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर चलना शुरू कर देगा।
बता दें कि ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी स्थित पीएलए (पोलि इलेक्ट्रिक एसिड) प्लांट में जाने के लिए ट्रेलर चार महीने पहले अपनी यात्रा शुरू किया था। इसमें मल्टी एक्सल कुल 308 पहिये लगे थे। वर्तमान में ट्रेलर में 256 पहिये हैं। शेष पहियों को निकाल दिया गया है। इसके साथ 40 से 50 स्टाफ चल रहे हैं। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के जरिए ट्रेलर जनपद की सीमा में दो से तीन दिन रहेगा। अधिकारी बतातें है कि दशहरा तक ट्रेलर लखीमपुर खीरी पहुंच जाएगा।