फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आठ माह पुरानी रंजिश में टहलने निकले टेंट कारोबारी को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली/नंदगंज,गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर पचराशि गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बदमाशों ने पुरानी रंजिश में टहलने निकले एक टेंट कारोबारी पारस नाथ यादव को गोली मार दी। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घायल पारस नाथ यादव ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान गांव के मनीष यादव, गोलू यादव सहित सात लोगों ने श्रीअंबिका यादव स्कूल के सामने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने पहले एक गोली चलाई, जो उन्हें नहीं लगी। दूसरी गोली उनके दाहिने पैर की जंघा में जा लगी। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ पिटाई की। इससे उनका एक हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं।घायल पारस ने बताया कि इस हमले के पीछे आठ महीने पुरानी रंजिश है। कुसम्ही कला गांव में एक बरात के दौरान उन्होंने मनीष यादव को बाइक चोरी करते देखा था। इसके बाद उन्होंने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की सूचना पर पहुंची नंदगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नंद थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल के भाई महेंद्र यादव की तहरीर पर मामले में मनीष यादव यादव, गोलू यादव, गलशन यादव के अलावा छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही। बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि घायल पारस की हालत फिलहाल स्थिर है और गोली शरीर से निकाल ली गई है। उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


मुकदमा वापस नहीं कराने पर मारी गोली-नन्दगंज। पचरासी गांव निवासी व गोली लगने से घायल पारस नाथ यादव ने बताया कि बीते 18 फरवरी को उसके रिश्तेदार के घर कुसम्हीखुर्द में शादी थी। जिसमें एक बाइक चोरी हुई थी और उसे बाइक चोरी के मामले में मनीष को उनके रिश्तेदारों ने नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया था। मनीष लगातार दबाव डाल रहा था कि वह अपने रिश्तेदारों से कह कर मुकदमा खत्म करा दें। पारसनाथ का कहना है कि उनके रिश्तेदार सबूत होने के बाद मुकदमा दर्ज कराए हैं तो कैसे नाम मुकदमा से अलग कराया जा सकता है। इसी से नाराज होकर उसने गोली मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें