फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पोखरे में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। सलेमपुर बघाई गांव स्थित काली माता मंदिर पोखरे में रविवार दोपहर साथियों के साथ स्नान कर रहे एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। गर्मी से राहत पाने के लिए किशोर आए दिन दोस्तों के साथ पोखरे में नहाने जाता था।
विज्ञापन

परिजनों के रोने-बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। गांव के लोग सांत्वना देने में जुटे रहे। तीखी धूप और गर्मी के चलते प्रतिदिन राजापुर गांव निवासी अमन उर्फ गोलू कुमार (17) साथियों के साथ सलेमपुर बघाई गांव स्थित पोखरे में स्नान करने जाता था।
दोपहर करीब एक बजे साथियों के साथ पोखरे में नहाने गया था। नहाने के दौरान सभी पानी में तैरने लगे। इसी दौरान किशोर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख उसके अन्य साथी उसे बचाने का प्रयास करने लगे लेकिन वह देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर पास में काम कर रहे मजदूर और ग्रामीण पोखरे में उतर गए और किशोर की तलाश करने लगे। करीब आधे घंटे की तलाश के बाद लोगों ने उसे अचेतावस्था में पानी से बाहर निकाला। तब तक परिवार के लोग भी पोखरे पर पहुंच गए थे।
परिजन ग्रामीणों की मदद से किशोर को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार की महिलाएं बिलखने लगीं। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। मृतक दो भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन

पुत्र की मौत की खबर सुनते ही मां लालसा देवी और पिता संजय राम शोक में डूब गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें