फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yog Day : गाजीपुर में दिखा योग का विहंगम दृश्य, पुलिस लाइन में जवानों ने किया प्राणायाम

Sat, 21 Jun 2025 11:04 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

 रिजर्व पुलिस लाइन पुलिस के जवानों ने आम जनता के साथ योग किया और स्वास्थ्य रक्षा का संदेश दिया। बता दें कि इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ आम जनता भी मौजूद रही। सभी ने एक साथ योग की शुरूआत की और पूरा दृश्य विहंगम दिखाई दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने किया योग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम "एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य" रही ,जो समग्र स्वास्थ्य, पर्यावरण संतुलन और वैश्विक एकता के संदेश को प्रतिबिंबित करती है । जिसमें पुलिस अधीक्षक गाजीपुर अपर पुलिस अधीक्षक नगर , क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस अवसर पर योगाचार्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं जेटीसी प्रशिक्षणरत रिक्रूटों व आमजन को योगाभ्यास कराया गया तथा सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व एवं लाभों के विषय में विस्तार से बताया गया तथा योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ और निरोग रहने का संदेश दिया गया।

योग के अभ्यास से जीवन में संतुलन, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है, इस भाव के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। बता दें कि इस दौरान कमिश्नर और राज्यसभा सांसद के साथ लोगों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन


मुख्य आयोजन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में हुआ। यहां स्थानीय लोगों ने राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, कमिश्मर एस. राजलिंगम, डीएम अविनाश कुमार, एसपी डा. ईरज राजा, सीडीओ संतोष कुमार वैश्य के साथ मिलकर योगाभ्यास किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें