फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला बंधवा के पास बृहस्पतिवार की शाम मालगाड़ी के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सहेड़ी गांव निवासी शिवदेनी (53) की मां कुमारी देवी की कुछ दिन पहले ही मौत हो गई थी। 25 जून को उनकी तेरही है। बंधवा पर तेरही के लिए अपने किसी जानने वाले को रेलवे ट्रैक पार कर कार्ड देने जा रहे थे। ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी के चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिवार और पुलिस को दी। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें