फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की जद में आकर झुलसा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव में स्थित कृषि भवन के पास शनिवार की सुबह ट्रक पर चढ़कर रस्सी खोलते समय हाईटेंशन तार की जद में आने से ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद लाई।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर डगरा गांव निवासी चालक मुतालिक खां (30) शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गिट्टी लेकर भांवरकोल थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव में स्थित भवन के सामने पहुंचे। ट्रक खड़ा कर वह रस्सी खोलने के लिए ऊपर चढ़ा। इसी बीच नीचे लटके हाईटेंशन तार की जद में आ गया, जिससे झुलसने के बाद करेंट के झटका से नीचे गिर गया।
हादसे के वक्त पास में ही क्रिकेट खेल रहे लड़कें दौड़कर मौके पर पहुंचे और 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। लोगों की मदद से गंभीर रूप से झुलसे युवक को सीएचसी मुहम्मदाबाद लाई। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। इस संबंध में खाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया चालक का उपचार चल रहा है। उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें