गाजीपुर। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय से मंगलवार को जिले के चार गो- तस्करों पर 50 हजार का इनाम घोषित हुआ। यह सभी छह माह से वांछित हैं और इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि जिले के नंदगंज थाना के आंकुशपुर निवासी धर्मराज बिंद, सैदपुर कोतवाली के मदारीपुर निवासी विशाल राम, भांवरकोल थाना के तरका निवासी राजकुमार बरी उर्फ गुड्डू और मच्छटी निवासी फिरोज अहमद के खिलाफ 50 हजार का इनाम उपमहानिरीक्षक कार्यालय वाराणसी से घोषित हुआ है। यह छह माह से वांछित हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के मामले में प्राथमिकी दर्ज हैं। कार्यालय से जारी पत्र में यह भी बताया गया है कि इन वांछितों से संबंधित कोई भी गोपनीय सूचना पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर अथवा पुलिस व्हाट्सएप बोट 7839860411 पर सूचना दी जा सकती है।