फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर में घुसकर मारपीट करने पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के सईचना गांव निवासी महेश यादव ने सोमवार को एक हमलावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि सईचना मुस्काबद निवासी महेश यादव ने तहरीर दिया कि बीते 25 अप्रैल को पुत्र आयुष की शादी थी। बरात लेकर शादियाबाद के खुटवा गांव गए थे। रात करीब 11 बजे घर से पत्नी मंजू ने फोन करके बताया कि गांव का राजेश यादव घर आकर गाली देर रहा है और हाथापाई करने लगा। डाॅयल 112 नंबर पर काॅल करके पुलिस बुलाया गया, पुलिस ने बीच-बचाव किया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें