फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कृषक एक्सप्रेस में जहरखुरानी का शिकार यात्री अचेत मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। वाराणसी-गोरखपुर रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार की शाम कृषक एक्सप्रेस में जहरखुरानी का शिकार एक यात्री अचेतावस्था में मिला।
विज्ञापन

जीआरपी ने उसे सीएचसी भेजा। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यात्रियों ने ऐसी घटनाओं पर रोकथाम की मांग की है।
अक्सर औड़िहार जंक्शन और मऊ के बीच अक्सर जहरखुरानी की घटनाएं हो रही हैं। लखनऊ से गोरखपुर होते हुए वाराणसी सिटी के लिए चली कृषक एक्सप्रेस 11:25 बजे जैसे ही औड़िहार जंक्शन पर रुकी, ट्रेन की एक बोगी में बेहोशी की हालत में एक यात्री को देख यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी।
यात्री की सांस चल रही थी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे होश में लाने का काफी प्रयास किया लेकिन होश में नहीं आया।
विज्ञापन

गंभीर स्थिति में जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया। उसके पास कोई ऐसा सामान नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

गर्मी से बेहाल यात्री ट्रेन में भीड़ के दौरान जगह-जगह पानी और ठंडा पेय देखकर प्यास बुझाने का प्रयास करते हैं। इस दौरान पेय पदार्थ और अन्य खान-पान की वस्तुओं का सेवन कर जहरखुरानी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें