फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सकरी पुलिया के कारण 4 किमी लगा जाम, 10 घंटे फंसे रहे लोग

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बढ़नपुरा पुलिया के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बढ़नपुरा के पास पुरानी सकरी पुलिया क्षेत्रीय लोगों के लिए जी का जंजाल बन गई है।
विज्ञापन

आए दिन लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से लगे जाम से लोग हलकान रहे। करीब 10 घंटे बाद शाम छह बजे जाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 आवागमन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इस मार्ग से पड़ोसी जिला बलिया के साथ ही पड़ोसी राज्य बिहार लोगों का आना-जाना होता है। मार्ग पर बढ़नपुरा के पास एक पुरानी सकरी पुलिया है। इसके चलते बड़े वाहन एक साथ नहीं निकल पाते। इस कारण सड़क पर प्राय: जाम लगता है। शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे सकरी पुलिया की वजह से आवागमन में अवरोध के चलते जाम लग गया। देखते ही देखते करीब तीन-चार किलोमीटर तक छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

जाम की वजह से बड़े वाहनों की कौन कहे दो पहिया वाहन और पैदल राहगीरों को भी आसानी से निकलना संभव नहीं हो रहा था। जानकारी होते ही यूपीडा के कर्मचारियों के अलावा भांवरकोल थाने की पुलिस जाम हटाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे जाम समाप्त होने के बाद यातायात सुचारू होने पर आवागमन कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि शाम छह बजे जाम समाप्त कराकर यातायात को सुचारू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें