कासिमाबाद/गंगौली। जूस पिलाकर करीब एक माह पूर्व सिधागरघाट व साधापुर मोड़ पर बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना के जमुई गांव निवासी मां व पुत्र अचेत मिले थे। यहीं नहीं लुटेरों ने 20 हजार नकदी व सोने के आभूषण पर भी हाथ साफ कर दिया। रविवार को पुलिस ने पुत्र की तहरीर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
कोतवाल राज नारायण ने बताया कि बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई गांव निवासी सौरभ कुमार मिश्रा ने तहरीर देकर जानकारी दी कि वह बीते दो मार्च को मां मीरा मिश्रा को इलाज के लिए मऊ के एक निजी अस्पताल लेकर गए थे। वहीं पर एक अज्ञात युवक से मां से बात हुई। दवा लेने के बाद जब अस्पताल से बाहर निकला गया तो अज्ञात युवक ने पूछा कि कहां चलना है। आरोपी ने कार में बैठा लिया और रास्ते में जूस पिलाया। इसके बाद मां व पुत्र बेहोश हो गए। इस दौरान गहने और नकदी लूट ली थी। मां मीरा मिश्रा की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, उनका पीजीआई में इलाज चल रहा है। कोतवाल राजनारायण ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।