गहमर। राष्ट्रीय राजमार्ग-124 सी पर गहमर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास स्थित बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे एक विक्षिप्त युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू कर दिए।
राष्ट्रीय राजमार्ग-124 सी से दौड़ते हुए एक विक्षिप्त की तरह दिखने वाला युवक भीम कुशवाहा की बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान में घुस गया। इससे पहले कि दुकानदार कुछ समझ पाता, वह जमीन पर लेट गया। दुकानदार ने डॉयल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि देखने से प्रथम दृष्टया युुवक विक्षिप्त लग रहा था। मृतक की उम्र 35 वर्ष के आसपास है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को मॉच्यूरी हाउस में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।