फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिले के 697 घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
सेवराई में परेमन शाह पोखरा पर डूबते सूर्य की उपासना करतीं  व्रती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। सूर्य उपासना के पर्व डाला छठ पर रविवार की शाम घाटाें पर ऐसा लगा कि अरज की अंजुरी में अरघ का आसमान समा गया है।
विज्ञापन


आस्थावानों ने गाय के दूध और गंगा जल से अस्ताचलगामी को पहला अर्घ्य दिया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 697 घाटों, पोखरों, नहरों एवं तालाबों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

व्रती आस्थावानों ने मां गंगा की गोद में खड़े होकर सूर्यदेव की आराधना की। वहीं, श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को प्रथम अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना। छठ गीत घाटों-सरोवरों पर गूंजते रहे। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों-पोखरों के पास उचित प्रबंध रहे।
विज्ञापन


दोपहर ढाई बजे के बाद से व्रती महिलाओं तथा उनके परिवार के सदस्यों का गंगा घाटों के लिए प्रस्थान का सिलसिला शुरू हो गया था। परिवार की सुख-समृद्धि और पुत्र के दीर्घायु होने की कामना को लेकर मंगल गीत गाते हुई व्रती महिलाएं समूह में गंगा घाटों पर पहुंची।

कुछ महिलाएं ढोल-ताशा की धुन पर गीत गाते हुए घाटों पर पहुंची। शाम को चार बजते-बजते शहर के सभी गंगा घाटों ददरीघाट, कलेक्टरघाट, नवापुरा, सिकंदरपुर, खिड़की, चीतनाथ, रामघाट, अंजनी, स्टीमरघाट, गोला घाट तथा रामेश्वर आदि घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए।

घाटों पर पहुंची व्रती महिलाएं सूप में फल, सुपारी, नारियल, पान की पत्ती, अगरौटा आदि पूजा संबंधित सामग्री लेकर पहुंची। इसके बाद वेदी को गंगा जल से धोकर धूप-अगरबत्ती जलाने और ईख लगाकर कलश स्थापित किया। करीब डेढ़ घंटे तक पूजन-अर्चन किया गया। सूर्य अस्त होने से पहले व्रती गंगा में पहुंचीं और हाथों में सुपेली लेकर सूर्य की उपासना की। अस्त होते सूर्य को व्रती महिलाओं के पुत्र, पति, बेटी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने दूध और गंगा जल का अर्घ्य दिया।

मुहम्मदाबाद नगर के गंगातट, महादेव पोखरा, यूसुफपुर, हनुमान गंज पोखरा एवं मगई नदी के तट पर हर्षोल्लास और आस्था के साथ अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

सैदपुर क्षेत्र के पटना घाट, शादी-भादी घाट, औड़िहार घाट, सैदपुर घाट, फुलवारी घाट और चकेरी आदि घाटों पर लगभग 30 हजार लोगों की भीड़ रही। गहमर के नरवा, सोझवा, पंचमुखी, मठिया, करहिया, सगरा पोखरा स्थित घाट, बारा, कुतुबपुर गंगा नदी स्थित घाट, हरिकरनापुर, रायसेनपुर, पटकौलिया, सायर, बरेजी, देवल के कर्मनाशा नदी घाट पर भी लोग अर्घ्य देने के लिए उमड़े।

जखनिया क्षेत्र में व्रती महिलाएं समूहों में छठ मैया के गीत गाते हुए घाटों-पोखरों पर पहुंचीं। सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। करीमुद्दीनपुर, दुबिहा, ताजपुर, लठ्ठूडीह, ऊंचाडीह, जोगा मुसाहिब, खरडीहा, देवरिया, गोड़उर, लौवाडीह, बाराचवर, असावर, कमसड़ी, हरदासपुर, नेवादा, खड़हरा, गोविंदपुर, भठवा, सरेजा, बखरियाडीह आदि क्षेत्र में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

बहादुरगंज के तमसा नदी के महावीर घाट, सती घाट, विजय राघव, संगत कुटी घाट, भैंसही नदी के हनुमान मंदिर घाट, ग्राम सभा सनेहुआ के तालाब पर व्रती महिलाओं ने वेदी पूजन कर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के लिए मंगल कामना की। इस तरह से अन्य घाटों पर लोगों ने अर्घ्य दिया।
विज्ञापन


36 घंटे के इस कठिन निर्जला व्रत का समापन सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

नदी और घाटों की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर छोटे-बड़े सभी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात थे।

सेवराई में परेमन शाह पोखरा पर डूबते सूर्य की उपासना करतीं  व्रती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें