गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के महुआरी खास गांव में सोमवार की सुबह एक झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटों ने दो झोपड़ियों और छह बोरी गेहूं को आगोश में ले लिया। आग से घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। क्षेत्रीय लेखापाल नितिन राय ने बताया कि महुआरी खास निवासी रविंद्र राम की झोपड़ी में कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी के कारण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास की दूसरी झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे झोपड़ियाें में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था। लेखपाल नितिन राय ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी।