फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हाईटेंशन तार टूटने से 8 घंटे गुल रही 150 गांवों की बिजली

विज्ञापन
मरदह में बिजली फाल्ट दुरुस्त करते बिजली निगम के कर्मी-संवाद
विज्ञापन
मरदह। हैदरगंज गांव में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे 33 हजार वोल्ट का तार टूट गया। इससे मरदह और पृथ्वीपुर उपकेंद्र से जुड़े 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मियों ने दिन भर मरम्मत करने के बाद शाम करीब छह बजे आपूर्ति बहाल की। 8 घंटे बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह हैदरगंज गांव में तार टूटने क्षेत्र के मरदह, नोनरा, कोदई, डोड़सर, पड़िता, करदह, कैथवली, हैदरगंज, हमीरपुर, बिजौरा, मटेहू, टिसौरी, गांई, रायपुर बाघपुर, चंवर, घरिहां, बहतुरा, बसवारी सहित डेढ़ सौ गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे गांवों की करीब पांच लाख की आबादी प्रभावित हुई। बिजली न रहने से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। अपना मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए लोग भटकते रहे।
घटना की जानकारी पाकर बिजली निगम की टीम पहुंची और मरम्मत का काम शुरू हुआ। शाम 5.50 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई आफताब अली ने बताया कि हैदरगंज गांव के पास स्थित 33 हजार वोल्ट का तार चार जगहों से टूटकर गिर गया था। मरम्मत कार्य के बाद शाम 5.50 बजे आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें