फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिखरा हुआ समाज नहीं कर सकता है विकास : एमएलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के चंदन नगर स्थित आवास पर हुई। विधान परिषद सदस्य आशुतोष कुमार सिन्हा ने कहा कि बिखरा हुआ समाज विकास नहीं कर सकता है और न ही कहीं उसकी कोई पूछ होगी।
विज्ञापन

कहा कि विरासत में मिले गौरवशाली इतिहास को सहेजने की जरूरत है। जब जब मुल्क को जरूरत पड़ी है, तब कायस्थ समाज के महापुरुषों ने अपने त्याग और बलिदान से देश के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की है। डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि अगर समाज के खिलाफ रची जा रही राजनीतिक साज़िश से हम सतर्क नहीं हुए, तो हमारा वजूद समाप्त हो जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, कपिल श्रीवास्तव, विपिन बिहारी वर्मा, परमानंद श्रीवास्तव, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें