फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः कपड़े के शोरूम में शार्ट-सर्किट से लगी आग, दूसरी मंजिल पर फंसे दुकान मालिक की मौत, परिवार के सात सदस्य बचे

Fri, 01 May 2020 07:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
गाजीपुर के सैदपुर बाजार के कपड़ा व्यवसायी अवनीश झुनझुनवाला की दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गाजीपुर के सैदपुर नगर के मध्य स्थित एक साड़ी के शोरूम में शुक्रवार को दोपहर बाद विद्युत शार्ट -सर्किट से आग लग गई। आग ने पहली और दूसरी मंजिल पर स्थित साड़ी के शोरूम के साथ तीसरे तल को भी अपनी चपेट में ले लिया। तीसरे तल पर परिवार के लोग रहते हैं। इस बीच दूसरे मंजिल पर दुकान मालिक पहुंचा और आग में फंस गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सैदपुर पुलिस के साथ ही अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने के लिए घंटों प्रयास किया। फायरकर्मी दुकान में फंसे मालिक को सकुशल निकालना चाहते थे, लेकिन आग की लपटें इतनी विकराल थी कि सभी असहाय थे। आग पर काबू पाने के बाद फायरकर्मी जब दुकान में प्रवेश किए तो दूसरे मंजिले पर दुकान संचालक रजनीश झुनझुनवाला मृत पड़े थे।

किसी तरह दुकान मालिक के शव को बाहर निकाला गया। सैदपुर नगर के मध्य रजनीश झुनझुनवाला का चार मंजिला मकान है। इसके पहले और दूसरे तल पर साड़ी का शोरूम चलता था। जबकि इसी मकान के तीसरी मंजिल पर परिवार के लोग भी रहते हैं। शुक्रवार को दिन में लगभग ढाई बजे शार्ट- सर्किट से कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


परिवार के लोग तीसरे मंजिल पर थे, इसलिए उन्हें आग की जानकारी नहीं हो सकी। जैसे ही आस-पास के लोगों की नजर दुकान से निकल रहे आग की लपटों पर पड़ी, वह आग-आग की शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर खाना खा रहे परिवार के लोग आनन-फानन में निकलकर बाहर भागे, लेकिन अवनीश के छोटे भाई रजनीश उर्फ विक्की झुनझुनवाला (35) दूसरे मंजिले पर पहुंच गए और आग में फंस गए।
 
विज्ञापन

बाहर आने के बाद जब परिवार के लोगों ने इधर-उधर नजर दौड़ाया तो देखा कि रजनीश नहीं थे। इस पर लोग चीख-पुकार करने लगे। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, सीओ महिपाल पाठक, कोतवाल श्याम जी यादव जिला मुख्यालय से फायर कर्मी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।

आग इतनी भीषण थी कि लाख प्रयास के बाद भी कर्मी काबू करने में नाकाम साबित हो रहे थे। शाम को छह बजे कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।  हिम्मत जुटाते हुए फायर कर्मी मकान में प्रवेश किए। दूसरे मंजिल पर मृत पड़े रजनीश के शव को बाहर निकाला। शव पर नजर पड़ते ही परिजन चीख-पुकार करने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें