क्षेत्र के फतेउल्लाहपुर गांव के पास शनिवार को वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार े पिता की मौत हो गई। भतीजा घायल हो गया। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। करंडा निवासी निवासी लोचन पासवान (71) अपने भतीजे राममीत पासवान (27) के साथ अपनी बेटी सुशीला पासवान के घर फतेउल्लाहपुर गांव गए थे। लौटते समय वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से चार पहिया वाहन का नंबर प्लेट टूटकर घटना स्थल पर ही गिर गया था। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने लोचन पासवान को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
वहीं, भतीजे राममीत पासवान को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। लोचन की मौत की सूचना से उनकी पत्नी गुलैची देवी, बेटी सुशीला पासवान रो-रोकर बेहाल हो गई। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लोचन के छोटे भाई देवेंद्र पासवान ने तहरीर दी है। टूटे नंबर प्लेट से वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।