फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तरबूज की रखवाली कर रहे दंपती की बिजली गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधागरघाट। जिले की सीमा से सटे मऊ के हलधर थानाक्षेत्र के पाली रेता पर सिवान में झोपड़ी में बैठकर तरबूज की रखवाली कर रहे पति-पत्नी की सोमवार की रात बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई। वृद्ध दंपती का शव आधा से अधिक जल चुका था। मंगलवार को सुबह शव को देख परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बॉर्डर पर है।
विज्ञापन

पाली गांव के उत्तर तरफ मऊ जिले के हलधरपुर थानाक्षेत्र के ठैंचा रेता गांव निवासी कांता राजभर (60) ने तरबूज की खेती की है। देर रात वह घर पर खाना खाने के बाद पत्नी बालकेशी देवी (59) के साथ खेत में बने झोपड़ी में तरबूज की रखवाली के लिए खेत में सो रहे थे।
इसी दौरान बिजली गिरने से वृद्ध दंपती की झुलसकर मौत हो गई। झोपड़ी में आग भी लग गई। इससे वृद्ध दंपती का शव भी आधे से अधिक जल गया।
खेत सिवान में होने और देर रात के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। दूसरे दिन भोर में जब माता-पिता घर नहीं पहुंचे तो छोटी बेटी निशा खेत पर पर पहुंची।
विज्ञापन

वहां जली झोपड़ी और माता-पिता के अधजले शव को देखकर चीखने लगी। इधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। कांता राजभर के चार बेटे और चार बेटियों में तीन बेटियाें और दो बेटों की शादी हो गई थी।
विज्ञापन

वह परिवार का भरण पोषण नदी किनारे तरबूज की खेती और मजदूरी करके किया करते थे। हलधरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें